पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CMO conducts surprise inspection of CHC Partawal.

Maharajganj News: सीएचसी परतावल का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

Wed, 01 Jul 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
CMO conducts surprise inspection of CHC Partawal.
अस्पताल में सफाई और समय पालन पर दिखाई सख्ती
विज्ञापन

परतावल। महराजगंज के नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश देते हुए समयपालन के साथ जिम्मेदारी से कार्य करने पर विशेष जोर दिया। सीएमओ ने ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, इमरजेंसी वार्ड और महिला विंग का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली और मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

अधीक्षक कक्ष में वार्ड ब्वॉय और सफाई कर्मचारियों को बुलाकर अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी से निर्वहन करने की हिदायत दी। साथ ही व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि समयपालन और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, लैब टेक्नीशियन किशोर प्रसाद, एक्स-रे टेक्नीशियन हृदेश पटेल, स्टाफ नर्स सीबी आर्या, जनार्दन सिंह, प्रभुनाथ, इम्तियाज, अनिल यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed