{"_id":"6a4425d3b0c587649a06315e","slug":"vice-chairman-of-the-cow-service-commission-lists-the-governments-achievements-maharajganj-news-c-227-1-sdn1035-160571-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Wed, 01 Jul 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर के बिजवार बढ़ई गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, योजनाओं की जानकारी दी
शाहपुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बिजवार बढ़ई में सोमवार शाम आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर संवाद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
महेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों से विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने पूछा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। इस पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, संजय मिश्रा, लालजी शुक्ला, गणेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।