{"_id":"6a44262b3483bd86fa0fc7d4","slug":"dilapidated-building-of-the-government-agricultural-seed-depot-auctioned-for-65000-maharajganj-news-c-227-1-sdn1035-160572-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राजकीय कृषि बीज भंडार के जर्जर भवन की 65 हजार रुपये में हुई नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राजकीय कृषि बीज भंडार के जर्जर भवन की 65 हजार रुपये में हुई नीलामी
Wed, 01 Jul 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 लोगों ने लिया हिस्सा, नए भवन निर्माण का रास्ता हुआ साफ
लोटन। विकासखंड लोटन स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार के जर्जर भवन की मंगलवार को खुली नीलामी कराई गई। नीलामी में चार जिलों के 28 लोगों ने हिस्सा लिया। अंतिम और सबसे अधिक 65 हजार रुपये की बोली लोटन निवासी राजकुमार जायसवाल ने लगाई, जिसके बाद उनके नाम नीलामी की संस्तुति कर दी गई।
बताया गया कि भवन काफी समय से जर्जर अवस्था में था। इस संबंध में कई बार समाचार प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजी थी। पुराने भवन को ध्वस्त कर नए राजकीय कृषि बीज भंडार भवन के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद जर्जर भवन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। जिला कृषि अधिकारी ने 24 जून को नीलामी की विज्ञप्ति जारी की थी।
मंगलवार को किराए के भवन में संचालित राजकीय कृषि बीज भंडार लोटन परिसर में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार की अध्यक्षता में नीलामी कराई गई। नीलामी की शुरुआत 40 हजार रुपये से हुई और कई दौर की बोली के बाद 65 हजार रुपये पर जाकर रुकी। अधिकारियों ने इससे अधिक बोली लगाने का अवसर दिया लेकिन कोई अन्य प्रतिभागी आगे नहीं आया। इसके बाद राजकुमार जायसवाल के पक्ष में नीलामी की संस्तुति कर दी गई। निर्धारित धनराशि भी जमा करा दी गई है।
विज्ञापन
नीलामी के दौरान कृषि लेखा अधिकारी रियाज अहमद, अपर जिला कृषि अधिकारी सूरज मौर्य, अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. रामनिवास, एडीओ कृषि रामकृष्ण मिश्र सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।