सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Danger due to broken railing of dilapidated culvert

Maharajganj News: जर्जर पुलिया की रेलिंग टूटने से खतरे की आशंका

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
Danger due to broken railing of dilapidated culvert
विज्ञापन
ईंधन भराने के लिए इसी पुल से होकर गुजरती हैं बड़ी गाड़ियां
Trending Videos

खुटहां बाजार। पनियरा के ग्राम औसानी दरगाह के नहर पर बनी पुलिया जर्जर हो गई है। दक्षिण तरफ का रेलिंग 90 फीसदी टूट जाने से हमेशा हादसे की आशंका बनी हुई है।
पुलिस के जर्जर होने के कारण लोगों को आशंका है कि पुलिया कभी भी धंस सकती है। रेलिंग न होने से कई लोग नहर में गिरकर चोटिल हो गए हैं। ग्राम दरगाह के जगदीश, सोहन यादव, राकेश, रामसमुझ भारती, शिवपूजन, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि इस जर्जर पुलिया से चारपहिया और दो पहिया वाहनों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उक्त सड़क मार्ग की पुलिया औसानी दरगाह से खैंचा, हंसखोरी, खुटहां, खजूरिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। औसानी दरगाह के ग्राम प्रधान अशरफी यादव ने बताया कि आठ माह पूर्व ही उक्त पुलिया के बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्राम हंसखोरी के इंद्रेश, दिलीप खैंचा के चंद्रिका, विजय यादव और नंदकिशोर शर्मा ने पुलिया को अविलंब ठीक करने की मांग की है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता देव कुशवाहा ने बताया कि मौके का जांच कर शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed