{"_id":"69eabcdd45ebd470600ae666","slug":"gas-shortage-demand-is-1650-supply-is-only-450-cylinders-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1034-157066-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैस की किल्लत... डिमांड 1650 की, सप्लाई सिर्फ 450 सिलेंडर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैस की किल्लत... डिमांड 1650 की, सप्लाई सिर्फ 450 सिलेंडर की
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर दिन-प्रतिदिन गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। यहां बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं के सापेक्ष आपूर्ति कम मिलने से लोगों को दिक्कत बढ़ गई है। भनवापुर भरत गैस ग्रामीण वितरण के एजेंसी पर नियमित गैस सप्लाई नहीं आने से ग्रामीणों की समस्या में इजाफा हो रहा है।
गैस एजेंसी कर्मचारी अजित उपाध्याय ने कहा अभी तक 1650 उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग हो चुकी है। मंगलवार को एक ट्रक में 276 सिलिंडर आया था जो लाइन में खड़े लोगों को वितरण कर दिया गया था। शुक्रवार को 450 सिलिंडर आने की उम्मीद है नियमित सप्लाई मिलती तो ऐसा नहीं होता। वहीं बृहस्पतिवार को एजेंसी पर गैस सिलिंडर आया ही नहीं था, जिसके बाद कुछ लोग कतार में खड़े गैस मिलने का इंतजार करते रहे।
आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के सभी 51 एजेंसियों पर कुल 6,35,666 घरेलू गैस के उपभोक्ता है। इन्हें गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऑयल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन 10 से 13 हजार सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X