सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girls from the border region hoisted their flag, Hazra secured eighth position in the district.

Maharajganj News: सीमावर्ती क्षेत्र की छात्राओं ने लहराया परचम, हाजरा को जनपद में आठवां स्थान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
Girls from the border region hoisted their flag, Hazra secured eighth position in the district.
विज्ञापन
अच्छे अंक पाकर छात्राओं के खिल उठे चेहरे
Trending Videos



निचलौल। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में शहर से लेकर नेपाल बार्डर के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का परिणाम इस वर्ष काफी बेहतर रहा। परीक्षा परिणाम जारी होते ही मेधावी बच्चे और कॉलेज के शिक्षकों के चेहरे खिल उठे।

जानकारी के मुताबिक, शहर स्थित रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा हाजरा खातून ने 94.5 फीसदी अंक हासिल कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया। साथ ही वह अपने स्कूल की टॉपर रहीं। इसी तरह खुशी प्रजापति ने 93.66, हिरदेश प्रजापति ने 91, पूजा गुप्ता ने 90.66, सिद्धेश्वर सहानी ने 88.66 फ़ीसदी अंक हासिल किए। जबकि इंटरमीडिएट में नेहा सैनी 88.6, रितिका रौनियार 88, आस्था विश्वकर्मा 84.4 फीसदी अंक हासिल किए। जबकि ज्ञान भारती इंटरमीडिएट कॉलेज में दसवीं में प्रिया मद्धेशिया ने 89.67, महिमा कशौधन ने 84.5, अंकित पटेल ने 83.5 फीसदी अंक हासिल किए। जबकि इंटरमीडिएट में दिव्या गौतम ने 79, पलक गोंड 76.8, अनुष्का शर्मा 76.4, अनीशा कन्नौजिया 76.4 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामभोली कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा आरती यादव ने 90 प्रतिशत, चांदनी यादव ने 87, अनुष्का सिंह ने 87, प्रीति वर्मा 85 और प्रिया वर्मा ने 84 फीसदी अंक हासिल किए। जबकि इंटरमीडिएट में छात्रा पूजा गुप्ता ने 80, पूजा सहानी 77.4, नीतू गुप्ता 75, रिचा सिंह 82, नेहा चौरसिया 81, रिंका 80, प्रिया 79 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं परीक्षा में अव्वल छात्र-छात्राओं को कॉलेज की ओर से बधाई दी गई। इस दौरान रामभोली कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक ई आशीष मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ ही छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की लगन मेहनत और जागरूकता के चलते छात्राओं को यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed