{"_id":"69eabcc72f106b811e0542eb","slug":"nipanias-anm-center-is-in-a-bad-state-people-are-troubled-by-departmental-indifference-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175909-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निपनिया का एएनएम सेंटर बदहाल, विभागीय उदासीनता से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निपनिया का एएनएम सेंटर बदहाल, विभागीय उदासीनता से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगह-जगह गिर रहा प्लास्टर, लोगों की बढ़ी चिंता
15 वर्ष पहले हुआ था एएनएम सेंटर का निर्माण
परसामलिक। नौतनवा की ग्राम पंचायत निपनिया में बना एएनएम सेंटर जर्जर हो गया है। एएनएम सेंटर की दीवारों में दरार आ गई है। प्लास्टर जगह-जगह से टूटकर गिर रहा है। एएनएम सेंटर की हालत देख स्थानीय लोग भी चिंतित हैं।
एएनएम सेंटर में नौनिहालों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, निपनिया गांव में 15 साल पहले शासन की ओर से एनएनएम सेंटर का निर्माण कराया गया था। मगर विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण सेंटर बदहाल स्थिति में है। ग्रामीण उदयभान चौधरी, राजकुमार, अनिल कुमार, रंगीलाल, घुरहू, विरेन्द्र, मोहम्मद समीर, दुर्गेश, मुनौव्वर अली आदि लोगों ने बताया कि मरम्मत कार्य नहीं होने से एएनएम सेंटर जर्जर पड़ा हुआ है। जर्जर भवन में लोगों को नौनिहालों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। भवन का प्लास्टर जगह जगह छोड़कर गिर रहा है। दीवारों में दरार पड़ी हुई है। एएनएम सेंटर में जाने वालों को दुर्घटना की आशंका सताती रहती है।
वर्जन
एएनएम सेंटर की मरम्मत कराने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। शासन से धन अवमुक्त होते ही इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी।
-डॉ. सुरेंद्र कुमार, अधीक्षक, सीएचसी रतनपुर
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X