{"_id":"69c8bbaf197a703e6c0f07fb","slug":"dispute-during-meat-eating-at-maharajganj-fair-youth-attacked-with-knife-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेले में मीट खाने के दौरान विवाद, युवक ने चाकू से किया हमला- घायल; मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेले में मीट खाने के दौरान विवाद, युवक ने चाकू से किया हमला- घायल; मची अफरातफरी
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार
अजय यादव अपने दोस्त उसी गांव निवासी राकेश गुप्ता व ग्राम पंचायत गिरगिटिया निवासी अफजाल, अनिल वर्मा व जावेद के साथ मेला देखने गया था। वह अपने साथियों के साथ मेला परिसर में मीट बनाकर खा रहा था। उसी दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जो देखते ही देखते विवाद में बदल गया।
घायल युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में स्थित मां बाकी के स्थान पर चैत्र रामनवमी के मौके पर लगे मेले में मीट खाने के दौरान दोस्तों हुए विवाद में एक युवक को उसके ही दोस्त ने चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना से अफरा-तफरी और भगदड़ मच गया। घायल अजय यादव का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
Trending Videos
ग्राम पंचायत सोनबरसा निवासी अजय यादव अपने दोस्त उसी गांव निवासी राकेश गुप्ता व ग्राम पंचायत गिरगिटिया निवासी अफजाल, अनिल वर्मा व जावेद के साथ मेला देखने गया था। वह अपने साथियों के साथ मेला परिसर में मीट बनाकर खा रहा था। उसी दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच एक दोस्त ने प्याज काटने के लिए लाए गए चाकू से अजय यादव पर हमला कर दिया। चाकू लगने से अजय गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अजय यादव को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। मेले में मीट खाने के दौरान नशे में लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। उसके दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। मेले में मीट खाने के दौरान नशे में लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। उसके दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।