सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three youths were allegedly duped of Rs 5 lakh on the pretext of sending them abroad.

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर तीन युवकों से पांच लाख की ठगी का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Three youths were allegedly duped of Rs 5 lakh on the pretext of sending them abroad.
विज्ञापन
भिटौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
Trending Videos

रूस भेजने के नाम पर पैसे लेकर एजेंट तीनों युवकों को भेज दिया किर्गिस्तान
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गबडुवा निवासी रघुनाथ चौधरी ने भिटौली निवासी एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने तहरीर में बताया है कि अप्रैल 2025 में मैंने अपने लड़के सत्यवान चौधरी को विदेश भेजने के लिए भिटौली निवासी एजेंट मिस्टर उर्फ जियाउद्दीन को 1.60 लाख रुपये दिए। मेरे लड़के के साथ ही घुघली थाना क्षेत्र के ही पिपरा मुंडेरी निवासी नीरज चौधरी ने उक्त एजेंट को 1.70 लाख रुपये एवं बरगदवा माधोपुर निवासी चंद्रशेखर चौधरी ने 1.65 लाख रुपये दिए। इस तरह एजेंट को तीनों युवकों के लिए कुल चार लाख 95 हजार रुपये दिए। इन तीनों बेरोजगार युवकों को उक्त एजेंट ने रूस भेजने के लिए आश्वस्त किया था लेकिन धोखे से उन्हें किर्गिस्तान भेज दिया। वहां पहुंचने के बाद तीनों लड़के बहुत परेशान हैं। तीनों वहां 96-96 हजार रुपये देकर किसी तरह से काम कर रहे हैं। लड़कों ने बताया कि काफी परेशानी हो रही है। एजेंट के बताए अनुसार काम नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच लगभग छह माह पहले साथ में गया एक युवक चंद्रशेखर चौधरी अपने घर लौट आया। शिकायतकर्ता ने एजेंट से शिकायत की तो पहले तो उसने रुपये वापस करने के लिए हामी भरी, मगर इधर काफी दिनों से वह आनाकानी कर रहा है। फोन करने पर वह फोन नहीं उठाता है। फोन उठाते ही वह गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि लेन-देन की वीडियो रिकॉर्डिंग उसके पास है।
एसओ मदन मोहन मिश्र में बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed