सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two huts were reduced to ashes by a spark from the ashes of the stove.

Maharajganj News: चूल्हे की राख से निकली चिंगारी से दो झोपड़ियां राख

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two huts were reduced to ashes by a spark from the ashes of the stove.
विज्ञापन
ठूठीबारी। सुकरहर गांव में चूल्हे की राख से निकली चिंगारी से दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुकरहर निवासी श्रीराम चौहान नया मकान बनवा रहे हैं। बगल में स्थित अपने झोपड़ी में पूरा सामान रखे थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह झोपड़ी में चूल्हे पर खाना बना परिवार के लोग अपने-अपने काम पर चले गए। चूल्हे की राख से निकली चिंगारी से झोपड़ी जलने लगी। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में बंधी तीन बकरियां, आठ हजार रुपये नकद, गेहूं, चावल, दलहन, कपड़े, जेवरात, बैंक का पासबुक, तीन तख्त आदि जलकर राख हो गए। वहीं आग की चपेट में आने से बगल में स्थित वीरेंद्र चौधरी की झोपड़ी में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed