सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth booked for kidnapping for kidnapping a teenager

Maharajganj News: किशोरी को भगाने में आरोप में युवक पर अपहरण की प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Youth booked for kidnapping for kidnapping a teenager
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के ही युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में किशोरी की मां ने बताया है कि आठ अप्रैल की शाम करीब सात बजे गांव का ही मनीष पासवान नामक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। उसने काफी खोजबीन की लेकिन किशोरी का कहीं भी पता नहीं चला। इस संबंध में एसओ राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नामजद तहरीर पर मनीष पासवान के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed