सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   25 devotees injured after bee attacks temple during havan

Mahoba News: मंदिर में हवन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 25 श्रद्धालु घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 11 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
25 devotees injured after bee attacks temple during havan
फोटो 10 एमएएचपी 02 परिचय-जिला अस्पताल में उपचार कराते मधुमक्खियों के हमले से घायल लोग। संवाद
विज्ञापन
महोबा। थाना श्रीनगर के मुरानी गांव स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार की दोपहर प्रसाद चढ़ाने के दौरान चल रहे हवन से निकले धुएं से पेड़ पर लगे छत्ते से उड़ी मधुमक्खियों ने भक्तों पर हमला कर दिया। हमले में 25 से अधिक श्र्रद्धालु घायल हो गए। 11 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Trending Videos

मुरानी स्थित हनुमान मंदिर में प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में हवन-पूजन के साथ अन्य कार्यक्रम चल रहे थे। हवन-यज्ञ का धुआं उठने पर पेड़ पर लगे छत्ते से उड़े मधुमक्खियों के झुंड ने प्रसाद चढ़ाने पहुंचे भक्तों पर हमला कर दिया। इससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भक्तों ने इधर-उधर भागकर किसी तरह जान बचाई। थोड़ी ही देर में मंदिर परिसर पूरी तरह खाली हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले से मुरानी निवासी आशाराम (58), अमर (40), अवधेश (30), धरमपाल (42), महक (06), गुमान सिंह (45), रामअवतार (40), अंकित (20), राजेश (25), किशोरी (40) और अरविंद (23) घायल हो गए। सभी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल गुमान सिंह ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से करीब 25 लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों के मामूली घायल होने पर उन्होंने नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया जबकि गंभीर घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। हवन-पूजन के दौरान धुआं उठने से मधुमक्खियों ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed