सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There will be a confluence of art, culture and science in Surya Mahotsav

Mahoba News: सूर्य महोत्सव में कला, संस्कृति और विज्ञान का रहेगा संगम

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 11 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
There will be a confluence of art, culture and science in Surya Mahotsav
फोटो 10 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के मोदी ग्राउंड में सात दिवसीय सूर्य महोत्सव को लेकर कार्यक्रम के
विज्ञापन
महोबा। जनपद महोबा के सृजन पर 11 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले सूर्य महोत्सव का बुधवार से आगाज होगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतिदिन सांस्कृतिक व मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सूर्य महोत्सव में कला, संस्कृति और विज्ञान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस दौरान पुस्तक मेला व अंतरिक्ष दर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।
Trending Videos

जिला पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने बताया कि सूर्य महोत्सव के शुभारंभ के पहले दिन सुबह पांच बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य आराधना व आरती होगी। सूर्य मंदिर से लेकर मोदी ग्राउंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मोदी ग्राउंड में सूर्य महोत्सव व पुस्तक मेले का शुभारंभ होगा। अंतरिक्ष दर्शन रहेलिया सूर्य मंदिर में 11 से 14 फरवरी तक सुबह नौ से रात आठ बजे तक होगा जबकि पुस्तक मेला 11 से 17 फरवरी तक सुबह नौ से रात 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सूर्य महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर अंतिम रूप दे दिया गया है। 17 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे रहेलिया सागर तट पर दीपदान के साथ महोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आज यह रहेगा मुख्य आकर्षण
महोबा। जिले में पहली बार आयोजित हो रहे सूर्य महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। बुधवार को पहले दिन मुख्य आकर्षण आल्हागायन, लोक गायन, राई नृत्य व भजन गायन रहेगा। शाम छह बजे उमाशंकर सेन आल्हा गायन की प्रस्तुति देंगे। अबोध सोनी एंड पार्टी का गायन और नृत्य, जगप्रसाद तिवारी का लोक गायन, अमित द्विवेदी ग्रुप का बुंदेली बैंड मेशप, निशांत भदौरिया झांसी का राई नृत्य व सुधीर व्यास भजन गायन करेंगे।

फोटो 10 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के मोदी ग्राउंड में सात दिवसीय सूर्य महोत्सव को लेकर कार्यक्रम के

फोटो 10 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के मोदी ग्राउंड में सात दिवसीय सूर्य महोत्सव को लेकर कार्यक्रम के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed