सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   444 examiners will evaluate the answer sheets of UP Board.

Mahoba News: 444 परीक्षक करेंगे यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 18 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
444 examiners will evaluate the answer sheets of UP Board.
विज्ञापन
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम बुधवार से शुरू होगा।इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार मूल्यांकन के काम में 444 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
Trending Videos

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने मूल्यांकन कार्य को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शहर के राठ रोड स्थित राजकीय मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन का काम 18 मार्च से एक अप्रैल तक चलेगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के काम के लिए 444 परीक्षकों, 51 उप प्रधान परीक्षकों और 27 अंकेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन अवधि के दौरान सुबह 10 से शाम पांच बजे से उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। ड्यूटी पर लगाए गए परीक्षकों, अंकक्षेकों व उप प्रधान परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य से संबंधित आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मूल्यांकन केंद्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। डीआईओएस प्रेमचंद का कहना है कि पारदर्शी तरीके से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किए जाने के परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed