{"_id":"69a48a494b18a7298b095a14","slug":"double-distance-signaling-system-installed-at-udaypura-station-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122991-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: उदयपुरा स्टेशन पर हुई डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: उदयपुरा स्टेशन पर हुई डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के महोबा-खजुराहो-ललितपुर खंड पर स्थित उदयपुरा स्टेशन पर डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली का कमीशनिंग कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। यह महत्वपूर्ण कार्य मौजूदा पीआई (पैनल इंटरलॉकिंग) प्रणाली में आवश्यक बदलाव कर किया गया। यह प्रणाली उच्च गति वाली ट्रेनों के संचालन में उपयोगी साबित होगी।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा पीपी शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रश्मि गौतम, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर मनोज कुमार की मौजूदगी में डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली का कमीशनिंग कार्य कराया गया। डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली की स्थापना से ट्रेन चालकों को पहले से संकेतों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी। इससे उन्हें ट्रेन की गति को नियंत्रित करने और सुरक्षित संचालन में सहायता मिलेगी।
रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रणाली विशेष रूप से उच्च गति वाली ट्रेनों के संचालन के लिए उपयोगी होती है। यह चालक को आगे के सिग्नलों के बारे में अतिरिक्त पूर्व सूचना देती है। इस उन्नत सिग्नलिंग प्रणाली से झांसी मंडल में रेल यातायात की सुरक्षा, संरक्षा और संचालन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। साथ ही यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।
Trending Videos