सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two died due to fever and stomach ache, 13 were admitted.

Mahoba News: बुखार व पेटदर्द से दो की मौत, 13 भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 02 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two died due to fever and stomach ache, 13 were admitted.
विज्ञापन
महोबा। जिले में रविवार को बुखार और पेटदर्द से वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे में 13 लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया गया। उधर, जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में ऐसे मरीजों की भरमार है।
Trending Videos

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। इसमें मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। बीमारों का इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमित राजपूत ने उपचार किया। कुछ मरीजों की हालत गंभीर होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया। 24 घंटे में बुखार, पेटदर्द, उल्टी, दस्त आदि से पीड़ित रामनरेश, तारा, हरीसिंह, मनोज, आर्यांश, सन्नो, गीता, प्रज्ञा, निशी, अलिशा, सब्बन, बेनी बाई और आर्यन की हालत गंभीर होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कबरई के धरौन गांव निवासी रामकुंवर (62) दो दिन से बुखार व पेटदर्द से पीड़ित थी। शनिवार की सुबह हालत बिगड़ने पर बेटा नौखेलाल उसे जिला अस्पताल लाया। यहां देर रात वृद्धा की उपचार दौरान मौत हो गई। बेटे ने बताया कि बुखार और पेटदर्द से मां की मौत हुई है। इसी तरह शहर के समदनगर निवासी भवानीदीन (55) रविवार की सुबह घर पर था। तभी पेटदर्द होने पर हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी सीता ने बताया कि पेटदर्द से पिता की मौत हुई है। दोनों मामलों में परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed