सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Whatever the government gave me, that is my status...

Mahoba News: जितना दिया सरकार ने मुझको, उतनी मेरी औकात...

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 02 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Whatever the government gave me, that is my status...
विज्ञापन
महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी समिति की ओर से सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें होली फागों का गायन हुआ। इस दौरान साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक फाग पेश किया। परमलाल विश्वकर्मा ने जितना दिया सरकार ने मुझको, उतनी मेरी औकात नहीं भजन पेशकर सभी का मन मोह लिया।
Trending Videos

सत्संग का शुभारंभ वंदना जय कबीर जय गुरु कबीरा से हुआ। समिति प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी ने सभी से होली पर नशा न करने का आह्वान किया। पं. हरिशंकर नायक ने रचना फल कारण सेवा करे करे न मन से काम, कहें कबीर सेवक नहीं चहे चौगुना दाम प्रस्तुत की। कामता प्रसाद चौरसिया ने भजन हरि बेलपत्री में कौन गुण भरे, जा मैं भोला मगन है पेश किया। इस मौके पर राजाराम चौरसिया, रामदीन अनुरागी, पं. जगदीश रिछारिया, अवधेश अवस्थी, आशाराम तिवारी, विनोद, हरिश्चंद्र वर्मा, साध्वी सुनीता, पप्पू, लखनलाल, रामावतार सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed