सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   FPO market will open in the city, farmers will have better days.

Mahoba News: शहर में खुलेगा एफपीओ बाजार, किसानों के बहुरेंगे दिन

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 02 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
FPO market will open in the city, farmers will have better days.
विज्ञापन
महोबा। मोटे अनाज व जैविक खेती कर कृषि कार्य करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। नगर पालिका महोबा की ओर से शहर के राठ सड़क पर एफपीओ बाजार तैयार की गई है। यहां एफपीओ संचालकों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानें मुहैया कराई जाएंगी। इससे मोटे अनाज और जैविक कृषि उत्पाद खेत से थाली तक आएंगे।
Trending Videos

बुंदेलखंड में व्यापक पैमाने पर मोटे अनाज की खेती होती है। महोबा जिले में भी किसान मोटे अनाज की पैदावार कर रहे हैं। अब इन किसानों की सुविधा के लिए शहर में एफपीओ बाजार का संचालन शुरू होने जा रहा है। साथ ही किसानों को बताया जाएगा कि बाजार की मांग के अनुसार अपने कृषि उत्पादों की गुणवत्ता कैसे बेहतर और सुंदर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उत्पादों की आकर्षक और सुरक्षित पैकेजिंग, ब्रांडिंग, लेबलिंग, गुणवत्ता प्रमाणन व बिक्री की औपचारिक प्रक्रियाएं भी सिखाई जाएंगी। ताकि, किसान उत्पादों को बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच ठहराव के लिए तैयार कर सकें। शहर में खुलने जा रही एफपीओ बाजार से किसानों के उत्पादों को बेहतर मूल्य मिलेगा। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और वह आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे। पालिका की ओर से एफपीओ बाजार तैयार की गई है। जल्द ही इसका संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed