{"_id":"69a488c87bb0bf2e6f012246","slug":"uninterrupted-power-supply-for-96-hours-on-holi-festival-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122994-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: होली पर्व पर 96 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: होली पर्व पर 96 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। होली पर्व पर बिजली निगम की ओर से 96 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी। इसको लेकर बिजली निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिजली निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा। कंट्रोल रूम में अधिकारियों व कर्मचारियों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है।
शहर में करीब 22 हजार उपभोक्ता बिजली कनेक्शनधारक हैं। रंगों के पर्व होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने से लोगों को राहत रहेगी। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता लक्ष्मीशंकर ने बताया कि पांच मार्च तक होली पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा। कंट्रोल रूम के नंबर 8545943977 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सुबह छह से दोपहर दो बजे तक मनीष कुमार सेन, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक आशीष चौरसिया व रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक अमित कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल आने वाली शिकायतों से कर्मचारी संबंधित अवर अभियंता को अवगत कराएंगे। ताकि समस्या का निस्तारण किया जा सके। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराए जाने को लेकर अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। रविवार को एसडीओ महोबा राकेश कुमार ने कीरत सागर फीडर में स्थापित ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण किया।
Trending Videos