{"_id":"69a4884da8f9d3a5a4024f04","slug":"the-issue-of-kabrai-mahoba-road-was-raised-in-the-divisional-udyog-bandhu-meeting-mahoba-news-c-225-1-mah1012-122995-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मंडलीय उद्योग बंधु बैठक में गूंजा कबरई-महोबा सड़क का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मंडलीय उद्योग बंधु बैठक में गूंजा कबरई-महोबा सड़क का मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 16 परिचय-बैठक में क्रशर कारोबारियों की समस्या सुनते मंडलायुक्त अजीत कुमार। स्रो
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कबरई से महोबा के बीच क्षतिग्रस्त 18 किलोमीटर सड़क को तत्काल दुरुस्त कराए जाने का मुद्दा बांदा में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में गूंजा। कबरई के क्रशर व्यापारियों ने मंडलायुक्त अजीत कुमार से बांदा-कबरई खंड की मरम्मत कराने और सड़क दुरुस्त न होने तक सिरसी टोल प्लाजा पर टोल कर वसूली पर रोक लगाने की भी मांग की।
खनन एवं क्रशर यूनियन के महामंत्री देवेंद्र मिश्रा ने मंडलायुक्त को बताया कि कबरई से महोबा के बीच नई फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है लेकिन मौजूदा सड़क अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे महोबा की क्रशर मंडी से उपखनिज लेने आने वाले वाहनों व अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि जिलाधिकारी महोबा और मंडलायुक्त की ओर से पूर्व में सड़क को मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं लेकिन अभी तक सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया।
यूनियन कोषाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह ने कबरई मुख्य चौराहे से बांदा की ओर लगभग दो किलोमीटर तक बस्ती क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले दो वर्षों से स्ट्रीट लाइट बंद रहने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इसे दुकानदारों, राहगीरों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। कहा कि दो माह पहले आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में नगर पंचायत कबरई के अधिशासी अधिकारी ने बोर्ड बैठक के बाद स्ट्रीट लाइट चालू कराने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक स्थिति जस की तस है। मंडलायुक्त ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
Trending Videos