{"_id":"6a6ca31a938900245904c781","slug":"son-persistence-mended-broken-bond-between-his-parents-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के मासूम की जिद ने बचाया घर: बेटे ने कही ऐसी बात, पिघल गया पिता; फिर साथ रहने को राजी हुए दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल के मासूम की जिद ने बचाया घर: बेटे ने कही ऐसी बात, पिघल गया पिता; फिर साथ रहने को राजी हुए दंपती
Fri, 31 Jul 2026 06:59 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:59 PM IST
सार
शादी के बाद से दंपती में विवाद होने लगा। इस बीच उनके एक पुत्र हुआ। जो इस समय तीन साल का है। लगभग आठ महीने पहले युवक ने पत्नी को बेटे सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।
विज्ञापन
पति-पत्नी सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को एक तीन साल के बालक की जिद से टूटे हुए रिश्ते की डोर एक बार फिर से जुड़ गई। दंपती ने गलतियों का एहसास कर साथ रहने का फैसला किया।
थाना एलाऊ के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 26 नवंबर 2019 को आगरा के थाना ताजगंज के कुआंखेड़ा के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद होने लगा। इस बीच उनके एक पुत्र हुआ। जो इस समय तीन साल का है। लगभग आठ महीने पहले युवक ने पत्नी को बेटे सहित घर से निकाल दिया।
ससुराल से निकाले जाने के बाद वह मायके आ गई। उसने एसपी से शिकायत की। बताया कि पति उसको आए दिन पीटता है और खर्चा भी नहीं देता है। बेटे की पढ़ाई नहीं हो पाएगी। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। शुक्रवार को महिला अपने बेटे के साथ पहुंची। पिता को सामने देख बालक जिद पर अड़ गया और बोला दादी के पास जाना है पापा। बालक की बात सुन पिता का प्यार भी उमड़ पड़ा। दंपती ने आमने-सामने बैठकर बात की और साथ रहने का फैसला किया।