सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees visited Bihariji under pressure of chaos and crowd

UP: सोमवती अमावस्या पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, धक्का-मुक्की के बीच हुए दर्शन

संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बांके बिहारी के दर्शन के लिए सोमवती अमावस्या पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भीड़ के दबाव और अव्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने मुश्किल के साथ ठाकुरजी के दर्शन किए। 
 

Devotees visited Bihariji under pressure of chaos and crowd
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवती अमावस्या पर सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। भीड़ के दबाव और अव्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने मुश्किल के साथ ठाकुरजी के दर्शन किए। मंदिर से लेकर मुख्य मार्ग तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
Trending Videos


नए साल से एक दिन पहले सोमवती अमावस्या पर सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में उमड़ पड़े। मंदिर के द्वार खुलने से दो घंटे पहले ही हजारों श्रद्धालुओं पहुंच गए ओर द्वार पर बैठकर भजन कीर्तन के बीच मंदिर पट खुलने का इंतजार करने लगे। मंदिर और उसके आसपास श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मंदिर के प्रवेश मार्ग से लेकर मुख्य गली और बांकेबिहारी बाजार में लगी रेलिंग में विद्यापीठ तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट खुलते ही श्रद्धालुओं के रेला ने मंदिर में प्रवेश किया। देखते ही देखते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच भक्तों ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर में भीड़ का दबाव कम करने के लिए पुलिस ने विद्यापीठ चौराहा, मुख्य गली पर और उसके बाद मंदिर के द्वार के सामने सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग लगाकर कुछ समय के अंतराल में रोक -रोक मंदिर की ओर भेजा।

इधर, सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने नगर की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई तो कुछ भक्तों ने दंडवती परिक्रमा की, लेकिन प्रतिबंध के बावजूद पुलिस परिक्रमा मार्ग में वाहनों के आवागमन को रोकने में नाकाम रही।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि उनका नया साल सुखद एवं आनंदमय हो। इस कामना को लेकर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए प्रतिदिन लगभग डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु आ रहे हैं। मंगलवार को साल का अंतिम दिन होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या चरम पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed