{"_id":"69dc733af31bd46bf4047569","slug":"sp-flexes-strength-on-ambedkar-jayanti-massive-rally-signals-2027-political-battle-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आंबेडकर जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, संविधान बचाओ रैली में जुटे हजारों कार्यकर्ता; 2027 का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आंबेडकर जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, संविधान बचाओ रैली में जुटे हजारों कार्यकर्ता; 2027 का लिया संकल्प
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार
सांसद रामजीलाल सुमन की अगुवाई में समाजवादी पार्टी ने आंबेडकर जयंती पर आगरा में विशाल साइकिल-बाइक रैली निकाली। रैली में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर 2027 में सत्ता परिवर्तन का संदेश दिया और संविधान बचाने का संकल्प लिया।
साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजी लाल सुमन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से संविधान बचाओ साइकिल-बाइक रैली निकाली गई। रैली में हजारों कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए एकजुटता का परिचय दिया और 2027 में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद किया।
Trending Videos
मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजीलाल सुमन ने हरी झंडी दिखाकर प्रतापपुरा चौराहे से रैली को रवाना किया। इससे पहले नेताओं ने महात्मा गांधी और शहीद अशफाक उल्ला खान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रतापपुरा से शुरू होकर रैली सदर बाजार, छीपीटोला और चक्कीपाट होते हुए बिजलीघर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा तक पहुंची। रास्ते में लोगों ने छतों और सड़कों से फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीघर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास और जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा कि यह रैली संविधान को बचाने की एक वैचारिक लड़ाई है। सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि पीडीए की एकजुटता ही 2027 में भाजपा के रथ को रोकेगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में युवाओं का भरोसा बढ़ा है और समाजवादी पार्टी हक-अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
रैली में हुए शक्ति प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, रामसहाय यादव, राहुल चतुर्वेदी, विनय अग्रवाल, श्याम भोजवानी, कादिर कुरैशी, नरेंद्र सिंह नंद, सुलेखा श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र शर्मा, रवि मेहरा, मधुकर अरोड़ा, राहुल चौधरी, विजेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।