सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   7.40 lakh from uncles and nephews in the name of getting jobs

Mau News: नौकरी दिलाने के नाम पर मामा-भांजे से 7.40 लाख हड़पे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
7.40 lakh from uncles and nephews in the name of getting jobs
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर हत्यारोपी ने मामा भांजे से 7.40 लाख रुपये हड़प लिए। मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। चंद्रिका राजभर की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की शाम दलसिंगार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

प्राथमिकी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी चंद्रिका राजभर का आरोप है कि दो साल पहले उनकी मुलाकात मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरूपुर दुबारी निवासी दलसिंगार सिंह से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने शासन में अच्छी पकड़ बताकर सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही। इसके लिए उसने 3.70 लाख रुपये मांगे। झांसे में आकर चंद्रिका ने खुद के साथ रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट निवासी भांजे रवि कुमार की भी नौकरी लगवाने के लिए 7.40 लाख रुपये दे दिया।
दो साल से अधिक समय होने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। पैसा मांगने और पुलिस से शिकायत करने पर पर दलसिंगार सिंह जान से मारने की धमकी दी है। चंद्रिका का आरोप है कि दलसिंगार एक हत्या में आरोपी है, डर के कारण दोबारा पैसा नहीं मांग रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed