{"_id":"698c5dd3fb6496b62c09ebe8","slug":"video-road-built-at-a-cost-of-22-lakhs-in-mau-has-no-drain-broken-road-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मऊ में 22 लाख की लागत से बनी सड़क पर नहीं बनी नाली, टूटी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मऊ में 22 लाख की लागत से बनी सड़क पर नहीं बनी नाली, टूटी सड़क
मऊ जिले में फतहपुर मंडाव गांव को मधुबन- बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का चार माह पहले मरम्मत कराया गया था। सड़क पर जलजमाव होने से टूट गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय चन्द्रशेखर राजभर, तौफीक, रमावती देवी, लालसा देवी, मंजू देवी, हरिनाथ प्रसाद, प्रभावती देवी, कृष्णावती देवी, संजू देवी, गीता देवी, रंजना देवी, रीता देवी, रीमा देवी ने बताया कि दो दशकों से बदहाल 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क का मरम्मत कार्य 4 माह पहले लगभग 22 लाख की लागत हुआ है। इस सड़क से फतहपुर मंडाव व भवानी सराय के ग्रामीणों का आना जाना होता है। गांव में नाली निर्माण नहीं होने से पानी सड़क पर ही बहता है। सड़क पर पानी लगने से सड़क टूट गई है। सड़क में बना गढ्ढा जहां आए दिन दुर्घटना को दावत दे रहा है। जल जमाव से उठती दुर्गंध संक्रामक रोगों को खुला निमंत्रण दे रहा है। डेंगू, मलेरिया और त्वचा रोगों का खतरा लगातार बना हुआ है। नाली का निर्माण हो जाता तो आवागमन सुगम होता और संक्रामक बीमारियों से निजात मिलती। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अनिल मौर्य ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर नाली निर्माण कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।