{"_id":"698b7c419fc05ab8f106acc4","slug":"qr-code-will-be-printed-on-the-identity-cards-of-the-room-inspectors-mau-news-c-295-1-svns1028-140655-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर अंकित होगा क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर अंकित होगा क्यूआर कोड
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों में तैनात होने वाले कक्ष निरीक्षकों को ऑनलाइन पहचान पत्र जारी होगा। कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर क्यूआर कोड और क्रमांक अंकित होगा। पहचान पत्र संदिग्ध लगने की स्थिति में उनके क्यूआर कोड को स्कैन कर जांच की जा सकेगी।
कक्ष निरीक्षकों के लिए बनने वाले पहचान पत्र का प्रारूप यूपी बोर्ड मुख्यालय जारी करेगा। जारी प्रारूप पर ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र जारी होंगे।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है, लेकिन तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल के 37431 और इंटरमीडिएट के 38977 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
बोर्ड ने परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए बोर्ड की तरफ से कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर क्यूआर कोड और क्रमांक नंबर अंकित किया जाएगा। पहचान पत्र संदिग्ध लगने की स्थिति में उनके क्यूआर कोड को स्कैन कर जांच की जा सकेगी।
साथ ही इसकी रिपोर्ट जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी जाएगी। इसके लिए यूपी बोर्ड पहचान पत्र का प्रारूप भी जारी करेगा। इसके तहत बोर्ड के पोर्टल से डीआईओएस पहचान पत्र का प्रारूप डाउनलोड करेंगे।
प्रारूप पर आवंटित परीक्षा केंद्रों का विवरण अंकित कर संबंधित कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा। परीक्षा ड्यूटी के लिए इसी प्रारूप पर परीक्षा संबंधी अन्य कार्यों के लिए शिक्षक, प्रधानाचार्य, अन्य कार्मिकों की ड्यूटी जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से लगाई जाएगी।
इसके लिए डीआईओएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि परीक्षा केंद्रों में तैनात होने वाले कक्ष निरीक्षकों को ऑनलाइन पहचान पत्र जारी किया जाएगा। कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर क्यूआर कोड अंकित होगा।
Trending Videos