{"_id":"698b7b616ac31ddcae0aa55f","slug":"immediately-refute-rumours-on-social-media-sp-mau-news-c-295-1-mau1001-140640-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर अफवाहों का तत्काल करें खंडन : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर अफवाहों का तत्काल करें खंडन : एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन एसपी इलामारन जी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 15 बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए एसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाहों का तत्काल खंडन करने के साथ संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी ने जिले के बारह थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में छोटी-छोटी घटनाओं पर नजर रखने का निर्देश दिया, साथ ही बड़ी घटना पर घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने के साथ इसकी सूचना अधिकारियों को देने की बात कही।
वहीं जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण में कोई लापरवाही नहीं बरतने के साथ बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही। वहीं गोवध के मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, लूट की घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व में शामिल आरोपियों का सत्यापन का निर्देश दिया।
साथ ही जमीन विवाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए उनके निस्तारण में राजस्व विभाग की मदद लेने का निर्देश दिया। वहीं महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस बैठक में एएसपी अनूप कुमार, सीओ सिटी कृष राजपूत, सीओ मधुबन अंजनी कुमार पांडेय, सीओ घोसी जितेंद्र कुमार सहित जिले के बारह थाना प्रभारी शामिल रहे।
Trending Videos