{"_id":"6a3042a7a19cfca5100ed24a","slug":"a-blood-storage-unit-will-be-set-up-at-the-district-womens-hospital-mau-news-c-295-1-mau1001-147093-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिला महिला अस्पताल में बनेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिला महिला अस्पताल में बनेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट
विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन स्थित जिला महिला अस्पताल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा तथा इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए जिला महिला अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन को आवेदन भेजा है। आवश्यक सत्यापन और लाइसेंस मिलने के बाद यूनिट का संचालन शुरू किया जाएगा।
100 बेड की क्षमता वाले जिला महिला अस्पताल में सबसे अधिक प्रसव कराए जाते हैं। प्रसव के दौरान कई महिलाओं को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। वर्तमान में मरीजों के तीमारदारों को रक्त के लिए जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है।
अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होने पर जननी सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा यदि किसी मरीज को इमरजेंसी में रक्त की जरूरत पड़ती है, तो उसे भी आवश्यकता के अनुसार रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
स्टोरेज यूनिट शुरू होने के बाद वहां ए, बी, ओ और एबी रक्त समूहों के पॉजिटिव तथा निगेटिव रक्त की उपलब्धता संबंधी जानकारी बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। इससे मरीजों और तीमारदारों को रक्त की उपलब्धता की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
कोट-- -
जिला महिला अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जानी है। इसके लिए आवेदन किया गया है। लाइसेंस मिलने के बाद स्टोरेज यूनिट का संचालन शुरू किया जाएगा। -डॉ. नीलेश श्रीवास्तव, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल

कोट