सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mirzapur wins Varanasi Zone Volleyball Competition.

Mau News: वाराणसी जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी मिर्जापुर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur wins Varanasi Zone Volleyball Competition.
अंतर्जनपदीय वाराणसी जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता मिर्जापुर टीम। स्रोत- स्वयं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय अंतरजनपदीय वाराणसी जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार की शाम को खेला गया, जिसमें मिर्जापुर ने मऊ को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।

आजमगढ़ मंडल के डीआईजी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मिर्जापुर और मऊ की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन मिर्जापुर की टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। कुल तीन राउंड के मुकाबले में मिर्जापुर टीम ने मऊ की टीम को लगातार दो सेटों में 25-17 और 25-22 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील कुमार सिंह ने विजेता मिर्जापुर टीम एवं उपविजेता मऊ टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण साधन है। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed