सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sports Village Ghosi defeated Saidpur by a massive margin of 189 runs.

Mau News: स्पोर्ट्स विलेज घोसी ने सैदपुर को 189 रनों के बड़े अंतर से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sports Village Ghosi defeated Saidpur by a massive margin of 189 runs.
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित वेदांत क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को स्पोर्ट्स विलेज घोसी और अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। स्पोर्ट्स विलेज घोसी की टीम ने सैदपुर को 189 रनों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

मैच में स्पोर्ट्स विलेज घोसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें सचिन शर्मा ने 33 रन, अमित यादव ने 28 रन, आदर्श शर्मा ने 74 रन, सुमित ठाकुर ने 69 रन और निखिल ने 37 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) के रूप में 73 रन मिले। इसके आधार पर टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए।
सैदपुर की ओर से गेंदबाज दीपक राजभर और संदीप कुमार ने 2-2 विकेट तथा प्रशांत ने 1 विकेट लिया, जबकि 3 बल्लेबाज रन आउट हुए।
353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती दिखी। टीम की ओर से गौरव दीप ने 63 रन, जितेंद्र ने 18 रन और हिमांशु ने 13 रन बनाए।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 34.5 ओवर में 163 रनों पर सिमट गई। घोसी की ओर से गेंदबाज सुमित ने 4 विकेट, सागर ने 2 विकेट तथा अंकित, रवि और निखिल ने 1-1 विकेट लिया।
इस तरह स्पोर्ट्स विलेज घोसी ने यह मैच 189 रनों से अपने नाम किया। मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ सुमित रहे, जिन्होंने 17 रन बनाए और 4 विकेट भी हासिल किए। मैच में अंपायरिंग अंकित यादव और अनिल चौहान ने की, जबकि स्कोरिंग अभय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed