सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A cylinder exploded due to fire, burning three huts.

Mau News: आग लगने से सिलिंडर फटा, तीन झोपड़ियां जलीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A cylinder exploded due to fire, burning three huts.
घोसी कोतवाली के मदापुर समसपुर छावनी में आग लगने के बाद जलतीं झोपड़ियां। संवाद
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के मदापुर समसपुर छावनी में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे झोपड़ी (मड़ई) में आग लग गई, जिसके चलते उसमें रखा गैस सिलिंडर फट गया और पास की दो और झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सिलिंडर फटने से पूरा इलाका दहल गया। गनीमत रही कि मड़ई में कोई नहीं था। इस घटना में 70 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ निवासी सुभाष राजभर बीते छह साल से छावनी में मड़ई बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। पेशे से राजमिस्त्री हैं। शुक्रवार की रात उनकी मड़ई में किसी कारण से आग लग गई और उसमें रखा सिलिंडर फट गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और आसपास के घरों को जलने से बचा लिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed