फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Erratic Rains: Below-average rainfall in June-July; Mau received 142 mm of rain.

बादल भटके : जून-जुलाई में औसत से कम हुई बारिश, मऊ में 142 मिमी बरसे

Sun, 02 Aug 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Erratic Rains: Below-average rainfall in June-July; Mau received 142 mm of rain.
मझवारा में पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल।संवाद
सोनभद्र/मऊ। जून और जुलाई में औसत से कम बारिश होने के कारण मऊ सहित पूर्वांचल के आठ जिलों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार, दो महीने में मऊ जनपद में 64 फीसदी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन

399.5 मिलीमीटर (मिमी) कोटा की तुलना में सिर्फ 142.0 मिमी ही बारिश हुई है। वहीं विंध्याचल मंडल के भदोही जिले में महज 85 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, यहां 78% कम बारिश हुई है।
विज्ञापन

बलिया और मिर्जापुर की ही स्थिति संतोषजनक है। सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदाैली के बांधों में भी जल भराव मानक से नीचे है। इससे चिंता बढ़ने लगी है। अब अगस्त के पहले पखवाड़े में अच्छी बारिश की उम्मीद में किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष के मुकाबले रिहंद में 22.1 फीट कम पानी
सोनभद्र और सिंगरौली स्थित कारखानों और वहां के रहवासियों के साथ ही बिहार के एक बड़े हिस्से को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने वाले रिहंद जलाशय में पिछले वर्ष के मुकाबले 22.1 फीट कम पानी है। पिछले वर्ष पहली अगस्त की सुबह आठ बजे तक यहां का जलस्तर 867.8 फीट दर्ज किया गया था। इस बार यह 845.7 फीट पर बना है। वहीं चंदाैली के चंद्रप्रभा बांध में 772 के सापेक्ष 742 फीट, लतीफशाह बीयर में 350 फीट के सापेक्ष 313.3 फीट, मूसाखाड़ बांध में 354 फीट के सापेक्ष 286.1 फीट, नौगढ़ बांध में 895 फीट के सापेक्ष 885.01 फीट, भैसौड़ा बांध में 908 फीट के सापेक्ष 902.06 फीट पानी है। एक अगस्त 2026 तक सिंचाई विभाग मंडल के अनुसार, मिर्जापुर के 12 जलाशयों में जलस्तर तय मानक से कम है।

वर्जन
जुलाई में औसत से काफी कम बारिश हुई है। मानसून के पहले ही इसका अंदेशा जताया गया था। अगस्त में भी बहुत अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। इसी आधार पर किसानों को खेती करने की सलाह दी जा रही है। - शिवमंगल सिंह, तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक), ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी।

जिला
कोटा
वर्षा हुई
कमी(%)
सोनभद्र 412.8 292.0
29%
वाराणसी 421.6 185.3
50%
मऊ
399.5 142.0
64%
जौनपुर
337.8 89.6
73%
आजमगढ़ 409.1 259.7
37%
गाजीपुर 350.6
188.6
46%
चंदौली
326.2 221.7
32%
भदोही 382.7 85.0 78%
मिर्जापुर 412.6
345.3
16%
बलिया 364.0 346.7 05%
नोट : आंकड़े मिलीमीटर में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed