{"_id":"6a6e46eeea1479e105042fde","slug":"five-arrested-for-withdrawing-money-by-setting-up-upi-accounts-on-stolen-mobile-phones-mau-news-c-295-1-mau1001-149597-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चोरी के मोबाइल से यूपीआई बनाकर निकालते थे रुपये, पांच पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चोरी के मोबाइल से यूपीआई बनाकर निकालते थे रुपये, पांच पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और ऑनलाइन ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों झारखंड के साहिबगंज निवासी सुदामा महतो (46), राजू शर्मा (30) और छोटू कुमार शाह (19) को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इनके कब्जे से 23 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें 17 चोरी के बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रामलीला मैदान, रेलवे स्टेशन के पास से पांच लोगों को पकड़ा।
सीओ सिटी नीतेश प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी चोरी किए गए मोबाइल से सिम निकालकर उनका इस्तेमाल यूपीआई आईडी बनाने में करते थे।
विज्ञापन
यदि चोरी किए गए सिम से कोई बैंक खाता जुड़ा होता था तो आरोपी नया यूपीआई बनाकर दुकानदारों और अन्य लोगों के खातों से धनराशि निकाल लेते थे। इसके बाद नकद रुपये प्राप्त कर लेते थे। चोरी के मोबाइलों को झारखंड में साइबर अपराधियों को बेच दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, छोटू कुमार शाह ने 24 अप्रैल 2026 को मोहम्मदाबाद सब्जी मंडी से चोरी किए गए कीमती मोबाइल के माध्यम से धनराशि निकालने की बात भी कबूल की है।
दो-दो के समूह में करते थे वारदात
सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी दो-दो के समूह में मऊ और आसपास के जिलों में सक्रिय थे। वे सब्जी मंडियों और बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को निशाना बनाते थे। आरोपी पहले लोगों का ध्यान भटकाते थे और मौका मिलते ही शर्ट की जेब से मोबाइल पार कर देते थे। चोरी किए गए मोबाइल और सिम का इस्तेमाल कर वे साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी
पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। सुदामा महतो के खिलाफ आजमगढ़ में छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं राजू शर्मा के खिलाफ गोरखपुर और अंबेडकरनगर में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। एक बाल अपचारी के खिलाफ जौनपुर में भी एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।