{"_id":"6a6e46a99a5893c0230f6f94","slug":"ninety-six-complaints-were-received-in-sadar-of-these-70-pertained-to-the-revenue-department-but-only-10-were-resolved-mau-news-c-295-1-mau1001-149599-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सदर में 96 शिकायतें आईं, इनमें 70 राजस्व विभाग की रहीं, 10 का ही हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सदर में 96 शिकायतें आईं, इनमें 70 राजस्व विभाग की रहीं, 10 का ही हुआ समाधान
विज्ञापन
घोसी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई के बीच मोबाइल चलाते सीओ और अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 96 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में सबसे अधिक 70 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। पुलिस विभाग से 10 और अन्य विभागों से 16 शिकायतें मिली। इसमें पांच शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों की टीमों को मौके पर भेजा गया।
सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मधुबन तहसील में एसडीएम दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ भेजा गया।
वहीं मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित कोई 73 प्रार्थना पत्र दिए गए। आठ का निस्तारण हुआ। 6 मामलों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई। सबसे अधिक मामला राजस्व विभाग, पुलिस और खाद एवं रसद विभाग से संबंधित रहा।वहीं घोसी तहसील में मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्रा ने समस्याएं सुनींष फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कुल 82 प्रार्थना पत्र सौंपे, जिनमें से अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष बची 79 शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।इसमें राजस्व विभाग की 46, पुलिस विभाग की 2 सहित दूसरे विभागों की समस्या रही।
विज्ञापन
मोबाइल में व्यस्त दिखे साहब...
संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील और घोसी तहसील में अधिकारियों की उदासीनता सामने देखने को मिली। घोसी तहसील में मुख्य अधिकारी के रूप में शामिल सीओ घोसी जितेंद्र सिंह और बगल में बैठे खंड विकास अधिकारी घोसी कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव मोबाइल में मशगूल दिखे, जबकि इसी मंच पर बैठे दूसरे अधिकारी फरियादियों की शिकायतों को सुनते दिखे। वहीं सदर तहसील में कई अधिकारी मोबाइल चलाते दिखे।