फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Paddy crop across 1,000 acres affected due to insufficient water in Pavni Minor.

Mau News: पवनी माइनर में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से एक हजार एकड़ धान की फसल प्रभावित

Sun, 02 Aug 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop across 1,000 acres affected due to insufficient water in Pavni Minor.
पवनी माइनर में नाली की तरह बह रहा पानी, किसान परेशान।संवाद
मऊ/मझवारा। सावन के तीन दिन बीत गए लेकिन पर्याप्त बारिश न होने से खेती-किसानी पर संकट गहराने लगा है। माइनरों में पानी न छोड़े जाने से धान की फसल मुरझाने लगी है। खेतों में दरारें पड़ गई हैं। खरीफ सीजन में पवनी माइनर में पानी न छोड़े जाने से खेती-किसानी पर संकट गहराने लगा है। इस माइनर से क्षेत्र के विभिन्न गांवों की लगभग एक हजार एकड़ कृषि योग्य भूमि की सिंचाई होती है। किसान शिवशरण पांडेय, मोहन कुमार, मनोज मिश्रा, रामजन्म यादव और जगत नारायण ने बताया कि माइनर में नाली की तरह पानी बह रहा है।
विज्ञापन

नहर में सिल्ट, मिट्टी और खरपतवार जमा होने से पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया था। जल्द पानी छोड़ने का आश्वासन भी मिला, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन


खरपतवार से पटी शारदा सहायक खंड-32
कुसुम्हा। खरीफ सीजन में क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा सहायक खंड-32 खरपतवार से पटी है। जुलाई माह बीत जाने के बाद भी नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे धान की फसल प्रभावित हो रही है। किसान अरविंद राय, कक्कू राय, बृजभूषण शरण सिंह और अरविंद राय ने बताया कि लगभग एक बीघे में धान की रोपाई कराने में तीन से चार हजार रुपये की लागत आई है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह सूखे की स्थिति बनी रही तो खेती की लागत डूब जाएगी। किसानों ने शासन से आर्थिक पैकेज देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शारदा सहायक खंड 32 मुख्य नहर में लखीमपुर जिले से पानी छोड़ा जाता है। नदी में पानी कम रहने से कम पानी छोड़ा जा रहा है। अभी पानी छोड़ा गया है, लेकिन 20 किमी दूर है। मुख्य नहर में शीघ्र ही पानी आ जाएगा। - शिवशंकर, सहायक अभियंता, शारदा सहायक खंड 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed