सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Registry and parcel booking will be available 24 hours a day at the main post office.

Mau News: प्रधान डाकघर में चौबीस घंटे होगी रजिस्ट्री और पार्सल बुकिंग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Registry and parcel booking will be available 24 hours a day at the main post office.
विज्ञापन
ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए डाक विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के प्रधान डाकघर सहित चार उप डाकघर डाकघरों में बुकिंग काउंटर के समय में बदलाव किया गया है। सबसे बड़ी राहत प्रधान डाकघर के ग्राहकों को मिली है।
Trending Videos

जहां अब रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट और पार्सल जैसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, जबकि चार उप डाकघर में एक घंटे का अतिरिक्त समय भी बढ़ाया गया है।
प्रधान डाकघर के हेड पोस्ट मास्टर संजय कुमार ने बताया कि डाक विभाग ने ग्राहकों की बढ़ती मांग और डाकघरों में लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए यह व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्थित प्रधान डाकघर में ग्राहक किसी भी समय बुकिंग करा सकते है। इसके लिए काउंटर निर्धारित कर दिया गया है। जिले के चार अन्य उप डाकघरों में अब शाम पांच बजे तक रजिस्ट्री और पार्सल बुकिंग होगी।

इसमें रतनपुरा, कोपागंज, घोसी और मोहम्मदाबाद गोहाना में उपडाकघर में पहले बुकिंग चार बजे तक होती थी, अब शाम पांच बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed