सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The girl students took a pledge to protect and clean the rivers.

Mau News: नदियों की सुरक्षा और स्वच्छता का छात्राओं ने लिया संकल्प

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The girl students took a pledge to protect and clean the rivers.
विज्ञापन
जिला गंगा समिति ने मंगलवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रामवचन सिंह महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा में श्रमदान, वर्षा जल संचयन के लिए स्थित तालाब के पुनरोद्धार और गंगा लोकगीत आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
Trending Videos

छात्राओं ने गंगा लोकगीतों के माध्यम से नदियों की सुरक्षा, स्वच्छता तथा उनकी निर्मलता एवं अविरलता का संकल्प लेते हुए संदेश दिया। श्रमदान करते हुए लगभग 80 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार एवं जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
लोकगायिका मंजू चौहान ने अपने गीतों के माध्यम से विभिन्न नदियों के संरक्षण का संदेश देते हुए छात्राओं में स्वच्छता तथा गंगा सहित अन्य नदियों के प्रति प्रेम एवं जागरूकता पैदा की।
छात्रा अर्चना सिंह चौहान, आकांक्षा चौहान, मीनाक्षी द्विवेदी, स्नेहा कनौजिया आदि ने मनोहारी लोकगीतों की प्रस्तुति दी। पूनम चौहान, काजल वर्मा सहित अन्य छात्राओं ने पर्यावरण एवं नदी संरक्षण विषय पर आकर्षक पोस्टर बनाए।
जल स्रोतों के संरक्षण के तहत सभी छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर स्थित तालाब में फैली गंदगी की सफाई कर उसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
डॉ. हेमंत यादव ने गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविंद्र कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. पवन कुमार सिंह, डॉ. दीपक पाराशर एवं डॉ. शिवनाथ प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed