सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of firing at property dealer and tour and travels office injured in police encounter

Meerut News: संशोधित... प्रॉपर्टी डीलर और टूर एंड ट्रैवल्स कार्यालय पर फायरिंग करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Accused of firing at property dealer and tour and travels office injured in police encounter
विज्ञापन
- वारदात में प्रयोग की गई कार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली पुलिस बोली

- सास के पुलिस से शिकायत करने पर ससुराल वालों को डराने के लिए की फायरिंग

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टूर एंड ट्रैवल्स व प्रॉपर्टी कार्यालय पर फायरिंग करने का आरोपी गैंगस्टर अंकित भारद्वाज उर्फ गुड्डू पंडित को बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। आरोपी ने नूरनगर कट के पास वारदात में प्रयोग की हैरियर कार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगी। उसके खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर के थानों में हत्या, गैंगस्टर आदि की दस प्राथमिकी दर्ज हैं।



सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि 16 मई की रात अज्ञात हमलावरों ने माधवपुरम सेक्टर-01 स्थित मनोज कुमार गोयल के ओम प्रॉपर्टी और कुछ दूरी पर स्थित रविंद्र शर्मा के महादेव प्रॉपर्टी टूर एंड ट्रैवल्स के कार्यालयों पर फायरिंग की थी। वारदात के दौरान दोनों कार्यालय बंद थे। गोली शटर और कांच का शीशा तोड़कर कार्यालय के अंदर चली गई। 17 मई की सुबह जब कार्यालय खोले तो वहां बुलेट पड़ी मिली थी। मनोज कुमार गोयल की तहरीर पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा हैरियर कार की पहचान की गई। इसके बाद आरोपी अंकित भारद्वाज, नितिन राणा व चीकू का नाम सामने आया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बुधवार सुबह गांव दुल्हैड़ा चौहान थाना पल्लवपुरम निवासी आरोपी अंकित भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने वारदात में इस्तेमाल कार नूरनगर कट के पास खड़ी होने की जानकारी दी। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कंबोज की टीम उसे साथ लेकर कार बरामद करने पहुंची। तभी अंकित ने कार के डैशबोर्ड से तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन
Trending Videos

-----
सास ने आरोपी के खिलाफ थाने में दी थी शिकायत
जांच अधिकारी ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि अंकित की ससुराल माधवपुरम में है। उसकी सास ने कुछ दिन पहले थाने में शिकायत दी थी कि अंकित उनकी बेटी को परेशान करता है। विरोध करने पर आरोपी उनके घर पर गाली गलौज भी करता है। पुलिस ने आरोपी को तलाशने उसके घर गई थी लेकिन वह वहां नहीं मिला था। इसके बाद आरोपी ने वारदात की रात ससुराल वालों को डराने की नीयत से फायरिंग की थी।



मुजफ्फरनगर में यशपाल राठी की हत्या में गया था जेल
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर 25 जनवरी 2017 की शाम अपनी मिठाई दुकान के बाहर कार में बैठे कारोबारी यशपाल राठी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात से लोगों में गुस्सा था। लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सद्दाम, मान सिंह, विक्की उर्फ अनिरुद्ध, परविंदर, टिंकू उर्फ अभिषेक और अंकित भारद्वाज को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खुलासा किया था यशपाल राठी की हत्या व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता में सुपारी देकर कराई गई थी। इसी केस में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed