सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of dowry harassment and assault, six people including husband named

Meerut News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप, पति समेत छह नामजद

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Allegations of dowry harassment and assault, six people including husband named
मोदीपुरम - डीएमए में विश्व पृथ्वी दिवस पर नृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

दौराला। मवीमीरा गांव निवासी महिला चिंकी ने अपने पति व ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में चिंकी ने बताया कि उसकी शादी रिठानी परतापुर निवासी आर्यन से हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। सोने-चांदी के आभूषण भी दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं हुआ और शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। पति आर्यन, ससुर भीम सिंह, सास सरोज देवी समेत अन्य परिजन रेनू, सोनी और रुपल ने मिलकर कई बार उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। गत वर्ष 11 जनवरी 2025 को भी उसके साथ अभद्रता कर मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके में रहने को मजबूर है। बताया कि उसे एक पुत्र भी है, जिसके साथ वह असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन कर रही है। आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed