सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of laying illegal pipeline on government road

Meerut News: सरकारी चकरोड पर अवैध पाइपलाइन डालने का आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Allegations of laying illegal pipeline on government road
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सरधना। तहसील क्षेत्र के कालंदी गांव में सरकारी चकरोड पर अवैध रूप से पाइपलाइन डालने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गांव कालंदी निवासी रवि सोम ने बताया कि उसके खेत के बाहर स्थित सरकारी चकरोड पर गांव के लोग पाइपलाइन डाल रहे हैं, जिससे रास्ते में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया। किसी तरह रवि मौके से भागकर सुरक्षित बचा और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मौके पर काम रुकवा दिया लेकिन आरोपी दोबारा पाइपलाइन डालने में जुट गए। रवि ने बताया कि उसने 18 अप्रैल को इस संबंध में तहसील में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से अवैध पाइपलाइन हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले में राजस्व टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed