फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike crashes into culvert; youth dies, friend injured.

Meerut News: रजबहे में गिरी बाइक...युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 31 Jul 2026 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bike crashes into culvert; youth dies, friend injured.
- रानी नगला मोड़ के पास हुआ हादसा, लोहियानगर के वाजिदपुर का रहने वाला था नवीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। रिश्तेदारी से लौटते समय दो युवकों की बाइक हस्तिनापुर में रानी नगला मोड़ के पास एक पुलिया से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार 23 वर्षीय नवीन बाइक सहित रजबहे में गिर गया और उसका साथी अंकित प्रजापति सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। हादसे में नवीन की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस ने पहुंचकर नवीन का शव रजबहे से निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के अनुसार नवीन मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर का निवासी था। वह अपने साथी अंकित प्रजापति के साथ बाइक पर हस्तिनापुर में रिश्तेदारी में आया था। दोनों पहले हस्तिनापुर स्थित ससुराल और फिर गणेशपुर गांव में मामा के घर गए थे। बृहस्पतिवार देर रात करीब 1:30 बजे दोनों मेरठ की ओर लौट रहे थे। रानी नंगला मोड से आगे रजबहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

घटना का पता चलने के बाद थाना पुलिस के साथ ही सीओ पंकज लवानिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय अंकित नशे की हालत में था। उसके अनुसार, उसे यह पता ही नहीं चल सका कि नवीन बाइक समेत रजबहे में गिर गया है। वहीं, शुरूआत में परिजनों की ओर से दो बदमाशों द्वारा लूटपाट कर बाइक लूटने की आशंका जताई गई थी लेकिन पुलिस की पूछताछ और छानबीन में ऐसा मामला सामने नहीं आया है। सीओ का कहना है कि लूट का मामला नहीं है। यह हादसा हुआ है। हालांकि जांच प्रक्रिया अभी जारी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed