दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र स्थित फैक्टरी में आग लगने पर मौत का शिकार बने मुशर्रफ के दोस्त शोभित की दरियादिली के बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह भी कायल हो गए हैं।
दोस्त की मौत के बाद शोभित ने पेश की दोस्ती की अनोखी मिसाल, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह भी हुए कायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुशर्रफ और शोभित अग्रवाल उर्फ मोनू की दोस्ती का किस्सा फिर सुर्खियों में है। अब फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह ने मुम्बई में हुई रैली के दौरान इन दोनों की दोस्ती को हिन्दू - मुस्लिम एकता की मिसाल बताया। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
आठ दिसंबर 2019 को दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र स्थित फैक्टरी में आग लगी थी, जिसमें घुटने से नगीना क्षेत्र के गांव टांडा माईदास निवासी मुशर्रफ की भी मौत हुई थी। मुशर्रफ ने अंतिम बार अपने दोस्त शोभित अग्रवाल उर्फ मोनू को कॉल की थी। अपना सारा दुख दोस्त से साझा किया था। परिवार की जिम्मेदारी भी दोस्त को सौंपी थी। मुशर्रफ और शोभित के बीच हुई वार्ता का ऑडियो भी वायरल हुआ था।
उधर, मुंबई के आजाद मैदान में पिछले दिनों सीएए और एनआरसी के विरोध में हुई रैली में फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह भी पहुंचे और उन्होंने मंच से ही शोभित अग्रवाल उर्फ मोनू और मुशर्रफ की दोस्ती को सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बताते हुए जमकर तारीफ की। उन्होंने दोनों की दोस्ती और अग्निकांड के दौरान हुई मार्मिक वार्ता पर कविता भी सुनाई।
मुशर्रफ के परिवार की मदद में जुटे शोभित
शोभित अग्रवाल अब मुशर्रफ के परिवार को सरकारी मदद दिलाने की कोशिश कर रहे है। गत 14 फरवरी को वह इसी सिलसिले में दिल्ली भी गए थे। शोभित ने बताया कि मुशर्रफ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तो उन्हें मिल गई है। अभी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है।