सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Energy Corporation takes action, restores electricity supply to schools

Meerut News: ऊर्जा निगम की कार्रवाई, विद्यालयों की बिजली आपूर्ति बहाल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation takes action, restores electricity supply to schools
विज्ञापन
- मंढियाई के उच्च प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट मीटर के कारण बाधित थी आपूर्ति
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मंढियाई गांव स्थित उच्च प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की विद्युत आपूर्ति सोमवार को बहाल कर दी गई। भीषण गर्मी में बिजली न होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी खबर प्रकाशित होने के बाद ऊर्जा निगम हरकत में आया।

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों द्वारा दोनों विद्यालयों में बिना स्पष्ट सूचना के स्मार्ट मीटर लगाए गए थे और उन्हें प्रीपेड मोड में भी बदल दिया गया था। बताया गया कि तीन दिन पूर्व बिल जमा न होने के कारण स्मार्ट मीटर से दोनों विद्यालयों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे स्कूलों में पंखे बंद हो गए और छात्र-छात्राओं को गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ी। विद्यालय प्रशासन ने इस समस्या को लेकर विद्युत अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया था, लेकिन कार्रवाई में देरी हुई। मामला समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को विद्युत विभाग की टीम गांव पहुंची और दोनों विद्यालयों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बाद छात्रों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली।
ग्राम प्रधान सुलेमानी बेगम ने बताया कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर आए और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई, जिससे विद्यालयों में सामान्य स्थिति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed