सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father-in-law accused of attempted rape, FIR registered against husband and 12 others for attempted murder

Meerut News: ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पति समेत 12 पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of attempted rape, FIR registered against husband and 12 others for attempted murder
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुर और पति समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और अनैतिक कार्यों के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी ससुराल वालों ने 16 मई को विवाहिता को पीटा था। इसमें विवाहिता लहूलुहान हो गई थी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति , ससुर समेत 12 आरोपियो के संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मुजफ्फरनगर जनपद की एक कॉलोनी निवासी महिला ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2023 में लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी आरोपी के साथ हुई थी। विवाह के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। उसका ससुर उस पर गलत नजर रखता था। कुछ महीने पूर्व आरोपी ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकियां दी थी, जब महिला ने घटना की जानकारी पति को दी तो उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। दोनों पक्षों में मामले को लेकर बातचीत हुई थी। दोनों पक्षों में समझौते के बाद वह अपनी ससुराल आ गई थी। आरोपी पति विवाहिता को किराए के मकान पर लेकर रहने लगा था। पीड़िता का आरोप है कि 16 मई को ससुराल पक्ष के कई लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed