{"_id":"69b26f7e7c69fad2f902db4b","slug":"holi-colour-dispute-escalates-in-meerut-women-protest-outside-ssp-office-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: होली पर रंग को डालने को लेकर विवाद, महिलाओं ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: होली पर रंग को डालने को लेकर विवाद, महिलाओं ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव में होली पर रंग डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में मारपीट और फायरिंग के आरोप लगे, जिसके बाद महिलाएं ज्वलनशील पदार्थ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गईं।
हंगामा करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव में होली पर रंग डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई। मामले के विरोध में एक पक्ष की महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंच गईं और हंगामा किया।
ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचीं महिलाएं
बताया गया कि अंशुल पत्नी सतेंद्र पाल निवासी राली चौहान के नेतृत्व में करीब आठ से दस महिला-पुरुष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हंगामा किया और ज्वलनशील पदार्थ छिड़कने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और किसी भी बड़ी घटना को होने से रोक दिया।
दोनों पक्षों के लोगों को लिया हिरासत में
महिलाओं का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की है, लेकिन पुलिस ने उनके पक्ष के लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। इसी को लेकर वे कार्रवाई की मांग कर रही थीं। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के लगभग आठ लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
Trending Videos