फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Central Market Protest: School and Nursing Home Operators Stopped at Commissioner’s Office Gate

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: कमिश्नरी पहुंचे स्कूल-नर्सिंग होम संचालक, गेट पर रोका, व्यापारियों-महिलाओं का प्रदर्शन

Sat, 18 Jul 2026 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Jul 2026 01:54 PM IST
सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सील किए गए स्कूलों और नर्सिंग होम के संचालक कमिश्नर से मिलने कमिश्नरी पहुंचे, लेकिन गेट पर रोक दिए गए। व्यापारी और महिलाएं भी कमिश्नरी पर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुईं।

विज्ञापन
Meerut Central Market Protest: School and Nursing Home Operators Stopped at Commissioner’s Office Gate
कमिश्नरी गेट पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में शनिवार को कमिश्नरी पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। स्कीम नंबर सात के तहत आठ अप्रैल को सील किए गए अस्पतालों, चिकित्सकों के क्लीनिक और स्कूलों के संचालक कमिश्नर से मिलने कमिश्नरी पहुंचे। हालांकि, कमिश्नरी का गेट बंद कर उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।

विज्ञापन




कमिश्नर से मिलने पहुंचे स्कूल और नर्सिंग होम संचालक
ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के बैनर तले सील किए गए स्कूलों के संचालक और नर्सिंग होम संचालक कमिश्नर से मुलाकात करने पहुंचे थे। कमिश्नरी का गेट बंद होने के बाद संचालकों ने एक प्रतिनिधिमंडल को कमिश्नर से मिलने देने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूलों के शिक्षक और सेंट्रल मार्केट के व्यापारी भी कमिश्नरी परिसर के बाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कर्ज उतारने के लिए खर्च किया कोचिंग सेंटर का रुपया, हिसाब मांगा तो पार्टनर को दी खौफनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut Central Market Protest: School and Nursing Home Operators Stopped at Commissioner’s Office Gate
कमिश्नरी गेट पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

व्यापारी और महिलाएं भी धरने में शामिल
सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों और महिलाओं से भी धरने में शामिल होने की अपील की गई थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे धरना शुरू हुआ, जिसे दोपहर एक बजे तक चलाने का आह्वान किया गया। महिलाएं भी बड़ी संख्या में कमिश्नरी पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों ने सीलिंग कार्रवाई से प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान करने और अपनी मांगों को अधिकारियों के सामने रखने की बात कही।

कमिश्नरी गेट पर बढ़ी हलचल
धरना-प्रदर्शन के दौरान कमिश्नरी के गेट पर काफी देर तक हलचल बनी रही। स्कूल और नर्सिंग होम संचालक कमिश्नर से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने की मांग करते रहे। वहीं व्यापारी और महिलाएं भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed