सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Monkeys attacked disabled farmer, he died after falling from the roof, four children and wife kept cry

Meerut: बंदरों ने दिव्यांग किसान पर किया हमला, छत से गिरकर मौत, बिलखते रहे चार बच्चे और पत्नी

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 06 Mar 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

किसान सोमवीर होली के दिन छत पर बैठे खाना खा रहे थे, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। किसान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

Meerut: Monkeys attacked disabled farmer, he died after falling from the roof, four children and wife kept cry
सोमवीर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरधना थाना क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव में होली के दिन दर्दनाक हादसे में किसान सोमवीर की मौत हो गई। बंदरों से बचने के प्रयास में वह सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

 

गांव मुल्हेड़ा निवासी 41 वर्षीय सोमवीर उर्फ लीलू पुत्र उदय सिंह किसान और दिव्यांग था। बुधवार को होली के दिन वह घर की छत पर बैठकर खाना खा रहा था। खाना खाने के बाद जैसे ही वह नीचे उतरने लगा, तभी अचानक वहां बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों से बचने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 14 फुट ऊंची सीढ़ी से नीचे गिर पड़ा। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर भतीजा कृष्णपाल उर्फ ईलू समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में सोमवीर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

त्योहार के दिन छाया मातम
होली के दिन परिवार के मुखिया की मौत से घर में मातम छा गया। सोमवीर अपने पीछे पत्नी सरिता और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बच्चों की उम्र लगभग 14 वर्ष, 10 वर्ष, छह वर्ष और चार वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजन ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed