फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में दरिंदगी की शिकार बच्ची को एक अधिकारी ने लिया गोद, उठाया सराहनीय कदम

Thu, 09 May 2019 08:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 May 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Meerut officer adopts a girl who was victim of misbehaving
घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला

जागृति विहार में बच्चियों से दरिंदगी के मामले में एक अधिकारी ने बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है। हैवान की शिकार हुई एक बच्ची अधिकारी ने गोद ले ली है। उसकी परवरिश से लेकर पढ़ाई तक का खर्च अधिकारी स्वयं ही उठाएगा। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की बात कही है। वहीं, कोर्ट में दर्ज बयानों में बच्चियों ने हैवानियत की सारी पोल खोल दी।


 
Meerut officer adopts a girl who was victim of misbehaving
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-6 में हैवान विमलचंद ने अपनी कोठी में 17 बच्चियों से दरिंदगी की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व तीन बच्चियों के बयानों में इसकी जानकारी पुलिस को मिली। अधिकारी ने हैवानियत की शिकार हुई बच्चियों से बात की। 


 
Meerut officer adopts a girl who was victim of misbehaving
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद अधिकारी ने एक बच्ची की परवरिश करने की जिम्मेदारी ले ली। इतना ही नहीं, बच्ची को ऑन रिकॉर्ड लेने की बात कही है। इस अधिकारी ने मीडिया से कहा कि बच्ची को लेकर मैं कोई बात शेयर नहीं करना चाहता। बच्ची की पढ़ाई से लेकर सारी परवरिश की जिम्मेदारी गोपनीय तरीके से उठाऊंगा। बच्ची की उम्र 11 साल बताई गई है। अधिकारी मेरठ में बड़े पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut officer adopts a girl who was victim of misbehaving
पुलिस के दबोचने पर खुद को छुड़ाने की कोशिश करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

हैवान की खोली पोल
पुलिस ने अब तक तीन बच्चियों के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। तीनों बच्चियों के बयानों का बुधवार शाम अवलोकन किया गया। जिसमें बच्चियों ने हैवान विमलचंद की पोल खोली। बच्चियों ने कई बालिग-नाबालिग बच्चियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस सभी बिंदु पर जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut officer adopts a girl who was victim of misbehaving
आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला

अब रिमांड की तैयारी
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना कि आरोपी विमलचंद को रिमांड पर लेने की तैयारी पूरी हो चुकी है। तीनों बच्चियों के बयानों का अवलोकन किया गया है। बच्चियों द्वारा बताई बातों को तस्दीक करने के लिए आरोपी की रिमांड लेने जरूरी है। कई लोगों की पहचान भी आरोपी ही बताएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed