उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में नासरपुर के जंगल में ईंख के खेत में अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अधेड़ के हाथ पैर बांधकर गला घोंटकर हत्या की गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
2 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मखदूमपुर निवासी राजेंद्र (50 वर्ष) मवाना शुगर मिल में मजदूरी करता था। राजेंद्र के भतीजे मोनू ने बताया कि राजेंद्र बुधवार सुबह नौ बजे घर से ठेकेदार से पैसे लेने गया था। रात तक भी जब वह नहीं लौटा तो उसे तलाश किया गया। गुरुवार सुबह सूचना मिली कि राजेंद्र का शव नासरपुर के जंगल में टेकचंद के ईंख के खेत में पड़ा है। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
3 of 6
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेद्र सिंह राठौर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। राजेंद्र के हाथ पैर उसके ही पायजामे से बांधे हुए थे, जबकि नाड़े से गला घोंट रखा था। राजेंद्र के पैरों पर चोट के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि गांव नासरपुर में रहने वाले रिश्तेदारों ने ही राजेंद्र की हत्या की है। राजेंद्र के पांच बेटे हैं। सूचना पर सीओ उदय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
4 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदाराें के घर मिली साइकिल
मृतक राजेंद्र के भतीजे मोनू ने बताया कि उसके चाचा राजेंद्र के वापस न आने पर फोन किया तो उनकी साली के लड़के से बात हुई। गांव नासरपुर के लोगों ने बताया कि सुबह तक राजेंद्र की साइकिल साली के लड़के के यहां खड़ी थी। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसने दूसरी शादी की थी। इसके बाद पहली पत्नी के मायके वालों से राजेंद्र के संबंध अच्छे नहीं रहे।
5 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ली जानकारी
सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। जिन लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया गया है, उनके यहां दबिश दी जा रही है। अभी आरोपी हाथ नहीं आ सके।