सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants flee with e-rickshaw after loading 10 crates of tomatoes in Meerut

Meerut: 10 क्रेट टमाटर ले जाने के बहाने ई-रिक्शा लेकर फरार हुए बदमाश, चालक को दिया झांसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Mar 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में टमाटर की 10 क्रेट शॉप्रिक्स मॉल चौराहे तक पहुंचाने के बहाने दो युवक ई-रिक्शा में बैठे और चालक के रुकते ही ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Miscreants flee with e-rickshaw after loading 10 crates of tomatoes in Meerut
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में टमाटर की क्रेट पहुंचाने के बहाने दो युवक ई-रिक्शा चालक का वाहन लेकर फरार हो गए। गंगानगर क्षेत्र के आजादनगर निवासी चालक रोहित का आरोप है कि आरोपियों ने 10 क्रेट टमाटर शॉप्रिक्स मॉल चौराहे तक पहुंचाने के नाम पर ई-रिक्शा किराये पर लिया और मौका मिलते ही ई-रिक्शा लेकर भाग गए। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: Meerut: निर्देशक के होटल रूम से लाखों की चोरी का खुलासा, 40 किमी पैदल चला, पांच घंटे रेकी के बाद की वारदात 

विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर ले जाने के नाम पर बैठा युवक
रोहित ने थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि वह अपने चाचा जितेंद्र का ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार सुबह वह नवीन मंडी से फल खरीदने गया था। इसी दौरान एक युवक ने उसे 10 क्रेट टमाटर शॉप्रिक्स मॉल चौराहे तक पहुंचाने के लिए 200 रुपये किराया देने की बात कही। रोहित ने टमाटर ई-रिक्शा में रखवा लिए और युवक भी उसमें बैठ गया। रास्ते में संगम कट के पास उसका एक और साथी भी ई-रिक्शा में सवार हो गया।

लघुशंका के दौरान लेकर भागा ई-रिक्शा
रोहित के अनुसार एलएनटी चौराहे के पास वह लघुशंका के लिए रुका था। इसी दौरान एक युवक ने ई-रिक्शा चलाकर देखने की बात कही और अचानक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके बाद रोहित ने आरोपी के साथी से ई-रिक्शा के बारे में पूछा तो उसने दिलाने का झांसा दिया और उसे पंचवटी कॉलोनी तक ले गया। वहां थोड़ी देर बाद एक सफेद रंग की कार आई, जिसमें दूसरा युवक अपने दो साथियों के साथ बैठकर फरार हो गया।

सोशल मीडिया पर फैली लूट की अफवाह
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया पर तमंचे के बल पर ई-रिक्शा लूट की सूचना वायरल होने लगी, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह लूट का नहीं बल्कि चोरी का मामला है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। तमंचे के बल पर लूट की बात सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed